आज भी संसद में नोटबंदी पर हंगामे के आसार

नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर संसद से लेकर सड़क तक संग्राम मचा हुआ है। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। नोटबंदी को लेकर विपक्ष खूब हंगामा कर रहा है। लोकसभा और राज्यसभा में आज भी हंगामे के आसार है। parliament note ban

राज्यसभा में नोटबंदी पर बुधवार को शुरु हुई लेकिन भारी हंगामे के बाद कल दोनों सदनों को स्थगित करना पड़ा। आज भी चर्चा के होने की उम्मीद कम ही है।

parliament-note-ban

गौरतलब है कि गुरुवार को राज्यसभा और लोकसभा में नोटबंदी के मुद्दे को लेकर जारी हंगामे के चलते कोई काम नहीं हो सका। राज्यसभा में नोटबंदी के मुद्दे पर बुधवार को शुरू हुई चर्चा विपक्षी दलों के शोर शराबे के कारण आगे नहीं बढ़ सकी।

विपक्षी दल प्रधानमंत्री के मौजूद रहने और जवाब देने की मांग कर रहे थे। वहीं लोकसभा में मतदान के प्रावधान वाले नियम के तहत चर्चा कराने की मांग पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण निचले सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी। सरकार हालांकि नियम 193 के तहत चर्चा कराने को तैयार थी।

www।naqeebnews।com

# parliament note ban

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *