एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को राजनेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और उनकी शादी का जश्न शुरू हो चुका है।
एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी 23 सितंबर को होगी। वहीं, 24 को राघव दूल्हा बनकर परिणीति को लेने जाएंगे। इसके बाद चंडीगढ़ में दोनों रिसेप्शन देंगे।
इन आयोजनों की शुरुआत बीती रात ‘सूफी नाइट’ के साथ हुई, जिसमें एक्ट्रेस के परिवार सहित करीबी दोस्त शामिल हुए। सूफी नाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, मेहमानों की लिस्ट में परिणीति चोपड़ा की मौसी और प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी शामिल हैं। इसके अलावा मेहमानों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी शामिल थे।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में जारी,देखें अरदास सेरेमनी की तस्वीरें#ParineetiChopra #RaghavChadha
देखें और वीडियो- https://t.co/7jwwdkI7Xm pic.twitter.com/xSpZLl554x
— DNA Hindi (@DnaHindi) September 21, 2023
उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बेटी, मालती मैरी के साथ शादी में शरीक हो रही हैं। खबर है कि निक जोनस इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए पंजाबी और राजस्थानी व्यंजनों की व्यवस्था की जा रही है। विवाह स्थल को सजाने के लिए कोलकाता और नई दिल्ली से सफेद फूल मंगवाए गए हैं, जबकि संगीत में 90 के दशक के गाने होंगे। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने इसी साल मई में सगाई की थी।