15 करोड़ साल पुराने डायनासोर के कंकाल की नीलामी

पृथ्वी के प्राचीन अतीत को खंगालने का सफर भी इसके विकास का एक बड़ा हिस्सा रहा है। इस यात्रा में मानव ने पृथ्वी पर रहने वाले कई प्राणियों के अवशेषों की खोज की है। इन अवशेषों ने विकास के क्रम को समझने के साथ कई रहस्यों से भी पर्दा उठाया है।

15 करोड़ साल पुराने डायनासोर के कंकाल की नीलामी

ऐसे में ये अवशेष बहुमूल्य हो जाते हैं। इसी तरह के एक अवशेष की अगले महीने पेरिस में नीलामी की जाएगी। आपको बता दें कि 150 मिलियन वर्ष पुराने डायनासोर के कंकाल की नीलामी अगले माह होने वाली है।

इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि इस डायनासोर के कंकाल का सिर 90% असली है जबकि बाकी शरीर 80% असली है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, इस डायनासोर का कंकाल 6 फीट चौड़ा और 16 फीट लंबा है। इसकी खोज सबसे पहले 1990 में अमेरिकी राज्य व्योमिंग में हुई थी।

इस नीलामी की बोली 12 मिलियन डॉलर तक जाने की उम्मीद की जा रही है। इससे जुड़ी एक और ख़ास बात ये है कि अगले महीने होने वाली डायनासोर के इस ढांचे की नीलामी से पहले आम जनता भी इसे देख सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *