पाकिस्‍तान बोला रविवार रात भारत ने मार गिराए 7 पाक फौजी

इस्लामाबाद। पाकिस्‍तान ने सोमवार को दावा किया कि रविवार रात भारतीय सेना ने संघर्ष विराम का उल्‍लंघन किया। पाकिस्‍तान का कहना है कि भीमबेर सेक्‍टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारतीय जवानों ने गोलीबारी की जिसमें उसके 7 सैनिक मारे गए। अगर यह सच है, तो पाकिस्‍तान ने भारत की पीओके में सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद पहली बार अपने सैनिकों के हताहत होने की बात कबूली है। pakistani soldiers

pakistani soldiers loc-army

अक्‍टूबर में पाकिस्‍तान ने भारतीय सेना के दावे कि बीएसएफ की गोलीबारी में 7 पाकिस्‍तानी रेंजर्स मार गिराए गए, का खंडन किया था। सर्जिकल स्‍ट्राइक्‍स के बाद, पाकिस्‍तान ने 90 से ज्‍यादा बार संघर्ष विराम का उल्‍लंघन किया है और कश्‍मीर में बीएसएफ की फॉरवर्ड पोस्‍ट्स पर गोलीबारी की। इस दौरान 10 भारतीय जवान शहीद हुए। पाकिस्‍तानी सीमा से लगे भारतीय गांवों में भी कई नागरिकों की मौत पिछले डेढ़ महीनों में हुई है। भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना ने 99 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नष्ट करनेवाले सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर 99 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।”

अधिकारी ने बताया कि इनमें से 83 बार सिर्फ जम्मू क्षेत्र में सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। 2015 में पाक की ओर से 405 सीजफायर उल्लंघन के मामले सामने आए थे। वहीं इस साल अब तक 500 मामले हो चुके हैं। इनमें से दो तिहाई घटनाएं पिछले 40 दिन में हुई हैं। सिर्फ जम्मू में ही इस साल सीजफायर के 200 मामले दर्ज किए गए। pakistani soldiers

www.naqeebnews.com

# pakistani soldiers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *