अपने बोल्ड बयानों के लिए मशहूर पाकिस्तानी मॉडल कंदील की हत्या

इस्लामाबाद। पीएम मोदी को धमकी देने वाली पाकिस्तानी बोल्ड मॉडल कंदील बलोच की मुल्तान में हत्या कर दी गई है। इस माडल की हत्या उनके भाई ने गला दबाकर कर दी। कंदील का भाई उनके फेसबुक पोस्ट और विवादित वीडियोज से परेशान था।qandeel_baloch

जानकारी के मुताबिक कंदील की हत्या का शक उसके भाई वसीम पर है, जो वारदात के बाद से फरार है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि कंदील की मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने यह भी बताया कि कंदील को अपने ही परिवार से मॉडलिंग छोड़ने और सोशल मीडिया से हटने की धमकी मिली थी। कंदील का भाई पहले ही फेसबुक पोस्ट और वीडियो को लेकर उसे धमकी दे रहा था। बलोच ने कई बार दावा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *