एटा में जहरीली शराब ने ली 17 की जान, 6 की रौशनी गयी

एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के लोहाड़ी दरवाजा में जहरीली शराब पीने से 17 लोगो की मौत हो गयी। शराब पीने के वजह से सात अन्य लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं। जहां तीन की हालत काफी नाज़ुक है। इसके अलावा 6 लोगों के आंखों की रौशनी चली गयी।

Uttar Pradesh UP map

जहरीली शराब पी कर मरने वालो की पहचान नेत्रपाल, सर्वेश, अतीक, रमेश,और राम अवतार के रूप में हुई है। जहरीली शराब पीने से लोगों को पेट दर्द और खून की उल्टी होने लगी और लोग चक्कर खा कर गिरने लगे। उनके परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके से प्राप्त शराब के सैंपलों को जांच के लिए भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया की इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *