अमेरिका की पाक को चेतावनी, आतंकी समूहों के ठिकानों को नष्ट करे

 

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवादी समूहों के खिलाफ कदम उठाने चाहिए। उसे अपने पड़ोसी देशों को निशाना बनाने वाले आतंकी संगठनों समेत आतंकवादियों के सभी ठिकानों को नष्ट करना चाहिए।

pak india usaविदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि हम इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट रहे हैं कि पाकिस्तान को उन सभी आतंकवादी समूहों को निशाना बनाना चाहिए जो उसके पड़ोसी देशों को निशाना बनाने वाले हैं। आतंकियों के सभी सुरक्षित ठिकानों को नष्ट करना चाहिए।

टोनर ने कहा कि आतंकवाद के खतरों से निपटने के लिए पाकिस्तान को अगला क्या कदम उठाने की आवश्यकता है, हम इस बारे में लगातार काम कर रहे हैं। अमेरिका का मानना है कि आतंकवाद एवं हिंसक चरमपंथ से निपटने और एक अधिक स्थिर एवं लोकतांत्रिक समाज का निर्माण करने में पाकिस्तान के प्रयासों को समर्थन देना अमेरिका के दीर्घकालिक राष्ट्रीय हित में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *