सुबह पेशावर में आतंकी हमला, अब मरदान में डबल धमाके, कुल 10 की मौत

पेशावर। पाकिस्तान के शहर पेशावर में सुबह-सुबह हमले के बाद अब मरादन में कोर्ट के बाहर आतंकी हमला हुआ है। मरादन में कोर्ट के बाहर दो धमाके हुए हैं। ये फिदायीन हमला था और इन हमलों में 6 लोग मारे गए हैं, जबकि 40 जख्मी हुए हैं।

PESHAWAR-ATTACK

इससे पहले सुबह में पेशावर के वर्सिक रोड पर स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी में हुए आतंकी हमले में सभी चार हमलावरों को मार गिराया गया है। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में सभी आतंकीवादी मारे गए। इस हमले और जवाबी फायरिंग में कुछ नागरिकों और सुरक्षाबलों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तानी फौज के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जरनल आसिम सलीम बाजोह ने ट्वीट करके बताया कि क्रिश्चियन कॉलोनी पर हमले के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई की और चार आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक सभी हमलावर सुसाइड जैकेट पहने थे।

आईएसपीआर ने बताया है कि हमलावर हथियार और गोलाबारूद से लैस थे और सुबह करीब 6 बजे ही क्रिश्चियन कॉलोनी में फायरिंग करते दाखिल हुए। हमलावरों ने सबसे पहले सुरक्षबलों को निशाना बनाया। हमले के तुरंत बाद सुरक्षबलों ने इलाके को घेरे में ले लिया और फायरिंग में हमलावरों को मार गिराया। इस फायरिंग में दो एफसी, एक पुलिस और दो आम नागरिक जख्मी हुए हैं। कॉलोनी के घरों की तलाशी और इलाके की हवाई निगरानी भी की जा रही है। ग़ौरतलब है कि हाल के महीनों में पेशावर में कई आतंकवादी हमले हुए हैं जिनमें आतंकियों ने आम नागरिकों के साथ-साथ सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *