पाक आतंकवाद को पनाह देने वाला देश घोषित हो- US सांसद

 

वाशिंगटन। अमेरिकी सांसदों एवं विशेषज्ञों ने पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती करने की अपील की है।  और इसे आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के तौर पर सूचीबद्ध करने की अपील करते हुए कहा कि आतंकवादी तत्वों को समर्थन देने वाला और चीजों को जोड़तोड़ कर पेश करने वाला यह देश अमेरिका को मूर्ख समझता रहा है।

pakistan terror

सदन की विदेश मामलों की समिति की एशिया एवं प्रशांत उपसमिति के अध्यक्ष मैट सैल्मन ने कहा, वे हमें मूर्ख बना रहे हैं। वे हमें मूर्ख समझते हैं। यह माफिया को धन देने की तरह है।

पूर्ववर्ती बुश काल के शीर्ष राजनयिक जाल्मे खलीलजाद ने सांसदों से कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व ने किस प्रकार दशकों से अमेरिकी प्रणाली के साथ खेल खेला है। उन्होंने कहा, यदि मैं गैरराजनयिक शब्द का इस्तेमाल कर सकता हूं तो हम बहुत भोले भाले रहे हैं।

सैल्मन ने खलीलजाद की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, भोले भाले मूर्ख। अधिकतर अमेरिकी यह देख सकते हैं और हमारे तथाकथित नेताओं को यह बात अभी तक समझ नहीं आई।

फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज के लॉन्ग वार जर्नल के वरिष्ठ संपादक बिल रोजियो ने खलीलजाद से अपील की कि पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद में कटौती की जाए और उसे आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश के रूप में सूचीबद्ध किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *