पद्मावत:शहीद कपूर ने चालीस दिन तक पच्चास ग्राम चावल ही खाये

नई दिल्ली: ‘पद्मावत’ बॉक्स ऑफिस पर अपने झंडे गाड़ चुकी है और फिल्म को सिनेमा के प्रत्येक कसौटी पर सराहा जा रहा है. शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक्टिंग और मेहनत की भी तारीफ हो रही है.

लेकिन अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह के सामने टिकना किसी भी ऐक्टर के लिए आसान नहीं था क्योंकि उनका अंदाज बहुत ही खूंखार योद्धाओं वाला था. फिल्म के लिए कलाकारों का नाम भी आया था, लेकिन फाइनल शाहिद कपूर को ही किया गया था. शाहिद कपूर को इस कैरेक्टर के लिए खुद को तैयार करना था और एक योद्धा जैसा दिखना था क्योंकि मुकाबला खिलजी से था. उन्होंने इसके लिए कसरत के साथ जबरदस्त खुराक ली और बॉडी बनानी शुरू की.

सूत्र बताते हैं कि रोजाना दो घंटे तक वर्क आउट करने के अलावा शाहिद कपूर विशेष खुराक भी लेते थे. उन्होंने 40 दिन तक दिन में सिर्फ 50 ग्राम ब्राउन राइस और भाप लगी सब्जियां ही खाते थे. उन्होंने 15 दिन तक चीनी और नमक भी नहीं लिया. इस दौरान फिल्म के लिए उनके क्लोजअप शॉट्स लिए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *