कड़कड़ाती ठण्ड से प्रदेश भर में ऑरेंज और यलो अलर्ट

प्रदेश के अधिकांश भाग घने कोहरे और गलन के कारण बढ़ी बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले चार दिनों तक कोहरे के साथ ये ठण्ड और गलन बनी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में में अभी ठण्ड का प्रकोप बरक़रार रहेगा।

कड़कड़ाती ठण्ड से प्रदेश भर में ऑरेंज और यलो अलर्ट

अगले 2-3 दिन तक घने कोहरे की स्थिति देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने लखनऊ में येलो अलर्ट जारी किया।

लखनऊ में बीते दिन भी कोहरे के कारण ज़्यादातर इलाक़ों में सूरज के दर्शन नहीं हुए। इस बीच आसमान पर छाये बादलों ने ठण्ड के एहसास को और भी बढ़ा दिया। हर दिन सुबह के 10 बजे तक राजधानी कोहरे की चादर में लिपटी नज़र आ राइ है यहाँ का तापमान 9 और 22 डिग्री के करीब है। जबकि मौसम विभाग के मुताबिक़ इसके अभी और गिरने के आसार हैं। ऐसे में विज़िबिलिटी में भी गिरावट आएगी।

मौसम बिभाग के मुताबिक़ शनिवार को प्रदेश भर में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम के तेवर देखते हुए गोरखपुर, संत कबीरनगर, बहराइच, देवरिया, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद सहित मेरठ तथा आसपास के इलाक़ों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ठण्ड के कारण वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर सहित करीबी क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *