उर्वशी रौतेला का सफेद लिबास यूज़र को कन्फ्यूज़ कर गया

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने नए पोस्ट में व्हाइट ड्रेस में नजर आईं तो सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर्स कंफ्यूज हो गए।

उर्वशी रौतेला का सफेद लिबास यूज़र को कन्फ्यूज़ कर गया

फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उर्वशी रौतेला ने कल एक तस्वीर अपलोड की। इस तस्वीर में वह सफेद ड्रेस, लाइट मेकअप, ज्वैलरी और सर पर ताज में बड़ी ही दिलकश लग रही हैं।

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सफेद दिल और मुस्कान वाले इमोजी के साथ ‘प्रार्थना’ लिखा है। अब उर्वशी की फोटो और उनके कैप्शन से सोशल मीडिया यूजर्स कंफ्यूज हैं कि वह किसके लिए दुआ कर रही हैं।

संस्कृति के मुताबिक़ सफेद रंग को शोक से जोड़कर उनके चाहने वाले दुविधा में हैं। ऐसे में कुछ यूजर्स इसे क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़ रहे हैं। वहीं दूसरों के मुताबिक उनको इस बात का भ्रम हो रहा है कि अगर यह सब ऋषभ के लिए है तो सफेद रंग क्यों चुना गया?

इस पोस्ट के साथ भी यूजर्स क्रिकेटर की सेहत की दुआ कर रहे हैं। गौरतलब है कि कल क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से घर जा रहे थे तभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *