किंग चार्ल्स तृतीय ने ब्रिटेन के पूर्व मंत्री आलोक शर्मा को नाइटहुड सम्मान से नवाज़ा

आलोक शर्मा का जन्म यूपी के आगरा में हुआ था। वे पूर्ववर्ती लिज ट्रस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। पूर्ववर्ती लिज ट्रस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। उनका नाम यह ब्रिटिश सम्मान पाने वाले विदेशी लोगों की सूची में रखा गया है। सूची में 30 से अधिक भारतीय मूल के लोगों के नाम हैं।

किंग चार्ल्स तृतीय ने ब्रिटेन के पूर्व मंत्री आलोक शर्मा को नाइटहुड सम्मान से नवाज़ा

किंग चार्ल्स तृतीय द्वारा भारतीय मूल के पूर्व ब्रिटिश मंत्री आलोक शर्मा को नाइटहुड सम्मान के लिए चुना गया है। आलोक शर्मा को नाइटहुड सम्मान COP26 शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से हेतु उनके योगदान के लिए चुना गया है। नाइटहुड ब्रिटेन का प्रतिष्ठित सम्मान है। नए साल के अवसर पर लंदन में जारी सम्मान सूची में शर्मा को यह सम्मान देने का एलान किया गया है। ब्रिटेन के राजा द्वारा यह अवार्ड ब्रिटेन एवं विदेशों में अविश्वसनीय जन सेवा के लिए दिया जाता है।

यूपी के आगरा में जन्मे 55 वर्षीय आलोक शर्मा पूर्ववर्ती लिज ट्रस सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। नाइटहुड ब्रिटिश सम्मान पाने वाले विदेशी लोगों की सूची में उनका नाम है। इस सूची में भारतीय मूल के 30 से अधिक प्रचारकों, अर्थशास्त्रियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों और परोपकारी लोगों के नाम सम्मिलित हैं जिनमे आलोक शर्मा का नाम सबसे पहले है।

आलोक शर्मा को ये सम्मान जलवायु परिवर्तन से निपटने में उनके योगदान के लिए दिया गया है। ब्रिटेन जलवायु परिवर्तन को लेकर विभिन्न देशों से ऐतिहासिक समझौते करेगा। उम्मीद की जा रही है कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने में ये समझौते भविष्य में प्रभावकारी होंगे। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन पिछले साल 31 अक्तूबर से 13 नवंबर तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *