अमरीका चीन और पाकिस्तान से मां की मृत्यु पर प्रधानमंत्री मोदी को शोक सन्देश

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी की मृत्यु पर दुनियाभर से शोक सन्देश प्राप्त हो रहे हैं। इनमे अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन तथा भारत में चीनी दूतावास से शोक सन्देश के अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की संवेदनाएं भी शामिल हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने ट्वीट सन्देश में बाइडन ने लिखा- ‘जिल और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी मां हीराबेन मोदी की मृत्यु पर अपनी गहरी और हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।’

अमरीका चीन और पाकिस्तान से मां की मृत्यु पर प्रधानमंत्री मोदी को शोक सन्देश

शुक्रवार तड़के हीराबेन के निधन के बाद शोक संतप्त प्रधानमंत्री मोदी के लिए दुनियाभर के नेताओं ने शोक संदेश भेजे हैं और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

भारत में चीनी दूतावास ने अपने ट्वीट के ज़रिये प्रधानमंत्री के दुःख में भागीदारी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उनकी प्यारी मां श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और उनकी आत्मा को शांति की प्रार्थना की है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी को उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। अपने ट्वीट सन्देश में शहबाज शरीफ ने मां को खोने को बड़ा नुकसान बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति संवेदनाएं भेजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *