महीने की पहली तारिख को ही देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।
एलपीजी के बढे दामों पर प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा कि जब एलपीजी सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गई थीं। आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी सड़क पर उतरेंगी?
🔺घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम ₹50 बढ़ाए
🔺कमर्शियल गैस सिलिंडर ₹350 महँगा
जनता पूछ रही है —
अब कैसे बनेंगे होली के पकवान,
कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फ़रमान ?मोदी सरकार लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान ! #LPGPriceHike
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 1, 2023
एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी होती से ठीक एक सप्ताह पहले होने को भी कांग्रेस ने मुद्दा बनाया है। होली से पहले सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में उन्होंने सवाल किया है- “घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम ₹50 बढ़ाए, कमर्शियल गैस सिलिंडर ₹350 महंगा। जनता पूछ रही है- अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फ़रमान? मोदी सरकार में लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान!”
जब LPG सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गई थीं।
आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी सड़क पर उतरेंगी? pic.twitter.com/wO3cKjuVmE
— Congress (@INCIndia) March 1, 2023
दूसरी ओर सिलेंडर के बढे दामों पर कांग्रेस पार्टी ने भी अपना विरोध जताया है और ट्वीट करके सवाल किया है-“जब एलपीजी सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गई थीं। आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी सड़क पर उतरेंगी?”