एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने पर विपक्ष ने सत्ता से किये सवाल

महीने की पहली तारिख को ही देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।

एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने पर विपक्ष ने सत्ता से किये सवाल

एलपीजी के बढे दामों पर प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा कि जब एलपीजी सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गई थीं। आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी सड़क पर उतरेंगी?

एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी होती से ठीक एक सप्ताह पहले होने को भी कांग्रेस ने मुद्दा बनाया है। होली से पहले सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में उन्होंने सवाल किया है- “घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम ₹50 बढ़ाए, कमर्शियल गैस सिलिंडर ₹350 महंगा। जनता पूछ रही है- अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फ़रमान? मोदी सरकार में लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान!”

दूसरी ओर सिलेंडर के बढे दामों पर कांग्रेस पार्टी ने भी अपना विरोध जताया है और ट्वीट करके सवाल किया है-“जब एलपीजी सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गई थीं। आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी सड़क पर उतरेंगी?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *