घर में अनियंत्रित ट्रक घुसने से एक व्यक्ति की मौत और महिला की हालत नाज़ुक

प्रयागराज 17 दिसंबर : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के बहरिया क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा-दांदूपुर मार्ग पर स्थित करनाईपुर बाजार निवासी राधेश्याम गुप्ता (58) का मकान है। बुधवार देर रात गिट्टी से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे राधेश्याम के मकान के बड़े हिस्से को तोड़ता हुआ घर में घुस गया। बाहरी बरामद में सो रहे राधेश्याम उनकी पत्नी छबीली गंभीर रूप से घायल हो गये। आवाज सुनकर घर के अन्दर सो रहे परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकले।

परिजनों ने मलवे से दोनो लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने से पहले ही राधेश्याम की मृत्यु हो गयी जबकि घायल छबीली को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सें चालक फरार है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *