काइली जेनर बनीं दुनिया की सबसे अमीर औरत : फ़ोर्ब्स मैगज़ीन

मशहूर मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2020 भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटिज की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार लिस्ट में पहले स्थान पर अमेरिका की रियलिटी टीवी सुपरस्टार और बिजनेस टायकून काइली जेनर का नाम है।

इस मैगजीन के मुताबिक़ काइली ने इस साल 590 मिलियन डॉलर जो तक़रीबन 40 अरब रुपए होता है, कमाई की है। अमेरिका की रहने वाली सिर्फ 23 साल की काइली ने कमाई के मामले में बड़े से बड़े मेल एक्टर को भी पछाड़ दिया है।

इससे पहले काइली पिछले साल ही अरबपति होने का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। काइली जब 21 साल की थी तो उन्होंने 360 मिलियन डॉलर की कमाई कर खुद को टॉप पर पहुंच लिया था। वहीं काइली से पहले ये खिताब फेसबुक के संस्थापक मार्क के नाम था। काइली एक एक्ट्रैस होने के साथ – साथ कॉस्मेटिक कंपनी काइलीकॉस्मेटिक्स की मालकिन भी हैं। इस कंपनी की शुरुआत साल 2016 में हुई थी और कंपनी की वेल्यू 90 करोड़ डॉलर से भी अधिक बताई जा रही है।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर कान्ये वेस्ट का नाम है जो काइली जेनर के जीजा हैं। मैगजीन के अनुसार काइली जेनर और कैनी वेस्ट ने साल 2020 में करीब 6.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की है।

“तीसरे नंबर पर दर्ज नाम है रोजर फेडरर का,

उन्होंने 106.3 मिलियन की कमाई की है।

ये इसमें शामिल होने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी हैं।”

इस लिस्ट में रेसलर और हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन, ब्राजील के मशहूर फुटबॉलर नेमार, अमेरिकन एक्टर टेलर पेरी और अमेरिका की रेडियो और टीवी पर्सनैलिटी हॉवर्ड स्टेन जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *