‘एक राष्ट्र, एक वर्दी’ की तर्ज पर देश भर की पुलिस के लिए एक यूनिफॉर्म का पीएम ने दिया सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस के लिए ‘एक देश, एक यूनिफॉर्म’ की बात कही है। शुक्रवार को इस सम्बन्ध में बोलते हुए पीएम ने इसे थोपने के बजाए इस पर विचार किये जाने की बात कही है।

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में सभी राज्यों के गृह मंत्रियों के लिए आयोजित 2 दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। इस अवर पर उन्होंने कहा कि पुलिस के बारे में अच्छी धारणा बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने आंतरिक सुरक्षा के लिए सभी राज्यों से मिलकर काम करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था का सीधा संबंध विकास से है, ऐसे में शांति बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है।

साथ ही प्रधानमंत्री ने आंतरिक सुरक्षा के लिए सभी राज्यों से एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था का सीधा संबंध विकास से है, इसलिए शांति बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है। अपनी बात में उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक राज्य को एक-दूसरे से सीखना चाहिए, प्रेरणा लेनी चाहिए और आंतरिक सुरक्षा के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *