क्वार्टर फाइनल में हारे बॉक्सर विकास, मेडल की झोली अभी भी खाली

रियो। ओलंपिक में भारत की उम्मीदों को एक और झटका लगा। मंगलवार तड़के मुक्केबाजी में विकास कृष्ण यादव को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मेडल की बड़ी उम्मीद माने जा रहे विकास को मेंस मिडिलवेट 75 किलोग्राम वर्ग में उजबेकिस्तान के बॉक्सर बेक्टेमिर मेलीकुजीव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Vikas boxing

इस हार के साथ ही रियो में अभी तक भारत की मेडल की झोली खाली ही है। 24 वर्षीय विकास क्वार्टरफाइनल मुकाबले में लय में नजर नहीं आए और मुकाबला 0-3 से गंवा दिया। 20 वर्षीय मेलीकुजीव इससे पहले इसी साल विकास को एशियन चैम्पियनशिप में भी हरा चुके हैं।

पहले राउंड में विकास ने कुछ अच्छे पंच लगाए और मेलीकुजीव पर दबाव बनाने में कामयाब रहे। लेकिन इसके बाद मेलीकुजीव ने वापसी की और मैच 3-0 से अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *