गाजियाबाद: नशे में धुत ओला कैब ड्राइवर ने 15 लोगों को कुचला

गाजियाबाद : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में शनि बाजार चौक के पास एक ओला कैब ने 15 लोगों को कुचल डाला. Ola

Ola

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चौक के पास हर शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, जिस वजह से वहां काफी भीड़ थी.

इसी दौरान रात करीब 10 बजे कथित रूप से शराब के नशे में धुत ओला कैब ड्राइवर राकेश ने गाड़ी का संतुलन खो दिया और भीड़ में जा घुसा. इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 15 लोगों को कुचल डाला.

इस हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने कैब ड्राइवर की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं हादसे के घायलों को दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती है.

जहां दो महिलाओं और एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है. यूपी पुलिस ने अभी आरोपी ड्राइवर को हिरासत में रखा है और जांच मैं जुट गई है.

www.naqeebnews.com

# Ola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *