पस्त होने लगे हैं अब रूसी सेना के हौसले

यूक्रेन में पकड़े गए रूसी सैनिक पुतिन पर बरसे, कहा- चाहें जितनी सेना भेज लो.. कब्जा नहीं कर पाओगे
कीव : रूस – यूक्रेन युद्ध 26 दिन से जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स से ये खबरे आ रही है की अब रूसी सैनिक हिम्मत हार रहे हैं। निराश सैनिक घर वापस जाना चाहते हैं।

पस्त होने लगे हैं अब रूसी सेना के हौसले

एक हालिया रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि यूक्रेन में बंधक रूसी सैनिक अपने ही साथियों से पुतिन के खिलाफ आवाज उठाने की अपील कर रहे हैं। ये सैनिक दुनिया को इस बात से भी बाख़बर कर रहे हैं कि किस तरह उनके साथियों को कब्रों में सामूहिक रूप में दफन किया जा रहा है।


यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी सैनिक थक गए हैं और अब घर लौटना चाहते हैं। एक रिपोर्ट में ये जानकारी भी सामने आई है कि वे यूक्रेन की बंदूक से अपने पैर पर खुद गोली मारकर इलाज के बहाने घर वापस लौटने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि युद्ध से भगोड़े सैनिकों के लिए पुतिन की ‘डेथ स्क्वाड’ तैयार खड़ी है।


द मिरर की एक खबर के मुताबिक़ कई सैनिक रूसी हमले के खिलाफ अपने विरोध के बारे में पत्रकारों को बताते हुए भावुक नज़र आये। डेलीमेल की खबर की माने तो न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स-यूक्रेन के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसी सैनिकों के एक समूह ने अपनी सरकार का विरोध किया। ये खबर भी सामने आई है कि एक रूसी सैनिक द्वारा पुतिन को चेतावनी दी गई है कि वह कभी भी यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए पर्याप्त सैनिक नहीं भेज पाएंगे।

सैनिकों द्वारा कई बातों के आधार पर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लगभग एक महीने पहले शुरू हुए संघर्ष में 15000 सैनिक पहले ही मारे जा चुके हैं। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस रूस की सड़कों पर भारी संख्या में वहां की जनता ने प्रदर्शन भी किया इसके अलावा दुनिया के कई हिस्सों में भी ये प्रदर्शन हुए। इस दौरान हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *