आसनी तूफान से निपटने की तैयारी कर रहा है अंडमान निकोबार

चक्रवाती तूफान ‘आसनी’ के सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तट से टकराने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा रविवार सुबह जानकारी दी गई है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब एक डिप्रेशन में बदल गया है। अगले 24 घंटों में इसके गहरे डिप्रेशन में बदलने के साथअधिक तीव्र होने की संभावना है।

आसनी तूफान से निपटने की तैयारी कर रहा है अंडमान निकोबार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक़ यह गहरा डिप्रेशन 21 मार्च को एक चक्रवाती तूफान में बदलकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तट पर पहुंचेगा। तत्पश्चात इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 22 मार्च को उत्तरी म्यांमार के दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश तटों के पास पहुंचने की संभावना है।

चक्रवाती तूफानको देखते हुए राष्ट्रीय आपदा बचाव बल (एनडीआरएफ) की छह टीमों को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास तैनात किया गया है। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन भी यहाँ तैयारिओं में जुटा है जिससे तूफ़ान से होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *