भारत के केरल राज्य में अब ज़ीका वायरस का ख़तरा

केरल में ज़ीका वायरस के 14 मामले सामने आये हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी पुष्टि की है कि तिरुअनंतपुरम ज़िले में ज़ीका वायरस के मामले मिले हैं। राज्य में सरकार पूरे तौर पर अलर्ट है।

भारत के केरल राज्य में अब ज़ीका वायरस का ख़तरा

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के अनुसार राज्य की पूरी स्वास्थ्य मशीनरी को अलर्ट कर दिया गया है। प्रत्येक ज़िले के मेडिकल अफसरों को गर्भवती महिलाओं का ख़ास ख़्याल रखने के लिए कहा है। विभाग द्वारा पुणे स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी को सैंपल भेजे जा रहे हैं। राज्य में सम्बंधित निगरानी करने के साथ हर तरह की सुविधा बढ़ा दी है।

भारत में पहली बार ज़ीका वायरस का मामला वर्ष 2016-17 में गुजरात में सामने आया था। साल 1947 में यूगांडा के ज़ीका जंगल में रहने वाले बंदरों में सबसे पहले ये वायरस पाया गया था। वर्ष 1952 में इसे औपचारिक रूप से एक ख़ास वायरस माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *