अब आया समय कोरोना को बाय बाय कहने का

देश में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन घट रहे हैं। इस समय 18 अप्रैल 2020 के बाद सबसे कम ऐक्टिव केसों की संख्या सामने आई है।

अब आया समय कोरोना को बाय बाय कहने का

आंकड़े बता रहे हैं कि देश में कोरोना अब लगभग खात्मे पर है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 913 नए मामले सामने आए। जो बीते दो साल में देश में सबसे कम मामले हैं। इससे पहले 18 अप्रैल 2020 को 1000 कोरोना केस पाए गए थे।

भारत में इस समय 12,597 ऐक्टिव मरीज हैं जो कि दो साल में सबसे कम हैं। इससे पहले 18 अप्रैल 2020 को 13 हजार सक्रिय मामले थे। बीते एक दिन में जहां कोरोना संक्रमण के 913 नए केस रिपोर्ट हुए वहीं इस बीमारी से 13 लोगों की जान गई। सोमवार को 1316 लोग संक्रमणमुक्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *