अब और ज़्यादा जेब हलकी करेगा हवाई किराया

नई दिल्ली: हवाई यात्रा और महंगी होने के आसार हैं। एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में दो फीसदी की वृद्धि को देखते हुए ऐसा कहा जा रहा है। इस बढ़ोत्तरी से एटीएफ की कीमत रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पहली जनवरी से अभी तक एटीएफ की कीमतों में 38,902.92 किलोलीटर या लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

अब और ज़्यादा जेब हलकी करेगा हवाई किराया

एटीएफ की कीमत में इजाफा इस साल सातवीं बार हुआ है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में इज़ाफ़े के कारण एटीएफ के दाम बढ़े हैं।

सरकारी क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ की कीमत 2,258.54 रुपये प्रति किलोलीटर यानी दो फीसदी की वृद्धि के साथ 1,12,924.83 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। एटीएफ की कीमतों में 16 मार्च को अब तक की सर्वाधिक 18.3 फीसदी (17,135.63 रुपये प्रति किलोलीटर) इज़ाफ़ा हुआ था।

विमान ईंधन की कीमत में पहली और 16वीं तारीख को होने वाला बदलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेंचमार्क फ्यूल की पिछले पखवाड़े की कीमत के आधार पर किया जाता है। विमान के किराये की कीमत में 40 फीसदी जेट फ्यूल का होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *