आमिर खान के प्रोडक्शन की नई फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई। पहले इस फिल्म का टाइटल ‘एक दिन’ था जिसे बदलकर अब ‘मेरे रहो’ कर दिया गया है। टाइटल के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट भी बदल दी गई है।

फिल्म ‘मेरे रहो’ अब 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हो रही है। हालाँकि इससे पहले जारी डेट के मुताबिक़ यह फिल्म इस साल की 7 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस साईं पल्लवी लीड भूमिका में है। यह भी बताते चलें कि यह 2016 में रिलीज थाई फिल्म ‘वन डे’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।
जुनैद खान अपने फिल्मी करियर में तेजी से बढ़ते हुए ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुके हैं। इस फिल्म में जुनैद का साथ देने वाली अदाकार भी साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। ‘मेरे रहो’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली साईं पल्लवी 4,000 करोड़ रुपए के मेगा बजट वाली फिल्म ‘रामायण’ में सीता का किरदार भी निभा रही हैं।
इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण आमिर खान और मंसूर खान ने मिलकर किया है। साल 2008 में फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ के बाद करीब 17 बरस बाद ये दोनों फिर से साथ काम कर रहे हैं।
जुनैद खान ने इससे पहले ‘लवयापा’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं, जिसमें उनके साथ खुशी कपूर थीं। करीब 30 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी और इसने 8 करोड़ रुपए से भी कम का कलेक्शन किया था।















