लखनऊ में 16-17 सितंबर को होगा ‘कौशल महोत्सव 2025’ का तीसरा संस्करण

“कौशल महोत्सव-लखनऊ 2025” कॉल्विन तालुकदार्स कॉलेज ग्राउंड में 16 और 17 सितंबर को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने बताया कि इसके तीसरे संस्करण में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

लखनऊ में 16-17 सितंबर को होगा ‘कौशल महोत्सव 2025’ का तीसरा संस्करण

युवाओं के लिए इस बार लखनऊ कौशल महोत्सव कई विशेष आकर्षण लेकर आ रहा है। इसमें डिजिटल स्किलिंग और अपरेंटिसशिप के अवसर, विभिन्न करियर और स्किल कोर्स की पूरी जानकारी, तथा इंडियास्किल्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी।

100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थाओं को एक साथ लाने वाले इस महोत्सव 20 से अधिक सेक्टरों में अवसर प्रदान किए जाएंगे। इनमें ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग- वित्तीय सेवाएं और बीमा (बीएफएसआई), स्वास्थ्य सेवा, एयरोस्पेस और ग्रीन जॉब्स शामिल हैं।

कौशल महोत्सव 2025 में इस बार विशेष रूप से अपरेंटिसशिप पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसमें आईटीआई पास, डिप्लोमा होल्डर और स्नातक के लिए 6,900 से अधिक पद उपलब्ध हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर 35,000 से अधिक अवसर हैं, जिनमें से केवल लखनऊ के लिए 7,500 से अधिक नौकरियां और अपरेंटिसशिप हैं।

इस आयोजन में भाग लेने वाले ख़ास क्षेत्र में बीएचईएल, बीईएल, एचएएल, बीईएमएल, कंट्रोलर जनरल ऑफ़ डिफेंस अकाउंट्स, हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, मज़गाँव डॉक शिपयार्ड बिल्डर्स शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश ने नेशनल अपरेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत 2018-19 से अब तक 3.21 लाख से अधिक युवाओं को अपरेंटिसशिप प्रदान करके उल्लेखनीय प्रगति की है, और यह महोत्सव उसी गति को और आगे बढ़ाता है। हमारा साझा मिशन स्पष्ट है: 2047 तक भारत को विश्व की कौशल राजधानी बनाना।”

रोज़गार के अवसरों के लिए युवा प्रतिभाओं को प्रमुख नियोक्ताओं से जोड़ने के उदेश्य से पिछले कुछ वर्षों से कौशल महोत्सव एक सशक्त मॉडल के रूप में उभरा है। इसे एक राष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित होने के साथ यह अपरेंटिसशिप के अवसर बढ़ाने और नए युग के सेक्टरों में उभरते करियर को प्रदर्शित करने में भी भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *