यूपी विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आज वोटर लिस्ट के लिए दावा-आपत्तियों का आखिरी दिन है। प्रदेश में मतदाता सूची के एसआईआर की प्रक्रिया अब अंतिम चरण की ओर है। अगले क्रम में फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन की तैयारी होगी।

ऐसे में आज तक जो भी वोटर फॉर्म-6 भरेंगे, उनका नाम एसआईआर के तहत प्रकाशित होने वाली फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल होगा। हालाँकि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, लेकिन उन मतदाताओं का नाम एसआईआर वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होगा। ऐसे में अगली एसआईआर प्रक्रिया में ऐसे मतदाताओं की मैपिंग में समस्या आ सकती है।
गौरतलब है कि इस बार के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए 2003 के एसआईआर की मतदाता सूची को आधार बनाया गया था। जबकि 2026 की की सूची अगले एसआईआर प्रक्रिया के किए आधार बनेगी।
याद दिला दें कि प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन 6 जनवरी को किया गया था। मतदाताओं को इससे जुड़ी आपत्ति और दावे के लिए 6 फरवरी तक का समय दिया गया था। ऐसे में मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए इसमें एक माह की वृद्धि की गई।
चुनाव आयोग की ओर से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर दावा-आपत्ति का समय 6 मार्च तक या गया। साथ ही प्रदेश के सभी जिला प्रशासन को वोटर लिस्ट से नाम कटने या नो मैपिंग वोटरों की दावा-आपत्ति के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
