बारिश से ठिठुरा उत्तर भारत, चक्रवात मिचौंग का कहर भी आफत बना

आज भारत के दक्षिणी इलाक़ों में चक्रवात मिचौंग का असर देखने को मिला। राज्यों में होने वाली समुद्र तटीय भारी बारिश के साथ ही तेज हवाओं का क़हर देखने को मिला। इसी बीच समूचा उत्तर भारत भी बारिश की चपेट में रहा। उत्तर भारत में होने वाली इस बारिश से जीवन अस्त व्यस्त होने के साथ ठंड बढ़ी है।

बारिश से ठिठुरा उत्तर भारत, चक्रवात मिचौंग का कहर भी आफत बना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला 7 दिसंबर तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा भारी बारिश के चलते 21 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। बदले मौसम के चलते तापमान में होने वाले परिवर्तन के बाद अब बर्फीली हवाएं चलेंगी।

उधर चक्रवात ‘मिचौंग’ के कारण भारत के दक्षिणी हिस्से में तबाही से तमिलनाडु में दो लोगों की मौत की खबर है। यहाँ एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। ख़बरों के मुताबिक चेन्नई के कई हिस्सों में भारी बारिश से पेड़ उखड़ गए हैं।

दक्षिण भारत में बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव है। कई जगह सड़कों पर गाड़ियां डूबी हुई हैं। तमिलनाडु में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एनडीआरएफ की टीमों ने शहर में भारी बारिश के बाद गंभीर जलजमाव के चलते कई इलाक़ों में राहत कार्य किए।

चक्रवाती तूफान के ‘माइचौंग’ में बदलने से यहां 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। भारी बारिश और जलजमाव के चलते कई जगहों के सबवे यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं। तेज हवाओं के कारण गिरे पेड़ों को हटाया जा रहा है।

राहत और बचाव प्रयासों को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए, अधिकारियों ने विल्लुपुरम, मयिलादुथुराई, नागापट्टिनम, तिरुवल्लूर, कुड्डालोर और चेंगलपट्टू के प्रभावित जिलों में 8 एनडीआरएफ और 9 एसडीआरएफ टीमों को तैनात किया है। बारिश अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *