समंदर किनारे उठा शोर नोरा और रंधावा की मुलाक़ात का

इन दिनों फ़िज़ाओं में नोरा फतेही और गुरु रंधावा की ख़बरें सरगर्म हैं। अब समंदर की लहरें भी इसकी गवाही दे रही हैं। नोरा फतेही ने गुरु रंधावा संग अपनी तस्वीर शेयर की है।

समंदर किनारे उठा शोर नोरा और रंधावा की मुलाक़ात का

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर अपने लुक को रिवील कर दिया है और बताया है कि जल्द ही वो गुरु रंधावा के साथ डांस मेरी रानी लेकर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CXjGBjgMkYo/

 

नोरा और गुरु पहली बार किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ दिखे और दोनों का गाना नाच मेरी रानी रिलीज हुआ। इस गाने ने खूब धूम मचाई और देखते ही देखते ये गाना ये उस साल सबसे ज्यादा सुने गए गानों की लिस्ट में शुमार हो गया।

अब एक बार फिर ये जोड़ी साथ में धमाल करने आने वाली है। नोरा फतेही और गुरु रंधावा अब डांस मेरी रानी लेकर आ रहे हैं। जिसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। ये गाना 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *