‘ब्रीफकेस’ नहीं, बहीखाता लेकर पहुंचीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली पूर्व की परंपरा को छोड़ते हुए देश की पहली पूर्णकालिक वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को केंद्रीय बजट के दस्तावेज एक लाल बैग में लेकर पहुंचीं।


यह परंपरागत बहीखाते की याद दिला रहा था। इससे पहले विभिन्न सरकारों में सभी वित्तमंत्री बजट पेश करने के लिए बजट दस्तावेज ब्रीफकेस में लेकर जाते रहे हैं, जो औपनिवेशिक अतीत की याद दिलाता था।

सीतारमण 2019-20 का पूर्ण बजट पेश रही हैं। वे बजट दस्तावेज लाल रंग के बैग में लेकर पहुंचीं, जिस पर राष्ट्रीय चिह्न बना हुआ था।

 

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में तत्कालीन वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने भी शाम 5 बजे बजट पेश करने की अतीत की परंपरा को बदला था। उसके बाद से सभी सरकारों में बजट सुबह 11 बजे पेश किया जाता रहा है। परंपरागत भारतीय व्यापारी अपना हिसाब-किताब बहीखाते में रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *