पटना: बिहार में नीतीश कुमार एनडीए से किनाराकशी करके बार फिर से राजद के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। वर्तमान में नीतीश कुमार के पास 164 विधायकों का समर्थन है। आज दिन के 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।
फिर से जनादेश का प्रतिनिधि करने वाली इस महागठबंधन वाली नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेन्द्र मंडप में होगा। नीतीश कुमार की नई महागठबंधन सरकार में किन-किन चेहरों को जगह मिल सकती है, आइये देखते हैं इस गठबंधन के चेहरे –
गठबंधन सरकार में राजद के साथ सरकार बनाने जा रहे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही नीतीश कुमार 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Bihar में आज नई सरकार आज, लालू राबड़ी आवास से LIVE https://t.co/miEF8xYal9
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 10, 2022
इन नए समीकरण के साथ तेजस्वी यादव का उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेना तय है। तेजस्वी दूसरी बार राज्य के डेप्युटी सीएम पद की शपथ लेंगे।
महागठबंधन की सरकार में इस बार कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा को भी मंत्रीमंडल में स्थान मिलने के आसार है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन भी इस गठबंधन में मंत्री पद की शपथ लेंगे। संतोष सुमन एनडीए सरकार में भी मंत्री थे।
जानकारी के मुताबिक़ तेज प्रताप यादव नीतीश कुमार के साथ शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इससे पहले 2015 में की महागठबंधन सरकार में तेजप्रताप यादव ने स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाला था।