‘लाल सिंह चड्ढा’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग

लाल सिंह चड्ढा का फिल्म रिव्यू इस समय सुर्खियां बटोर रहा है। आमिर की अदाकारी का चर्चा इस बार खेल की दुनिया में भी नज़र आया। क्रिकेटर सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा की स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया है- लाल सिंह चड्ढा में आमिर भाई की बेहतरीन फरफॉर्मेंस। पूरी टीम को बधाई और ढेर सारी सफलता की शुभकामना।

'लाल सिंह चड्ढा' की स्क्रीनिंग में पहुंचे सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग

आमिर खान ने दिल्ली में इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का इंतिज़ाम किया था। इस अवसर पर सुरेश रैना और वीरेन्द्र सहवाग के अलावा कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। सुरेश की इस सोशल मीडिया पोस्ट में वह आमिर खान के साथ बातचीत करते हुए नजर आए।

'लाल सिंह चड्ढा' की स्क्रीनिंग में पहुंचे सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग

अद्ववैत चंदन निर्देशन में बनी लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड कल्ट फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फॉरेस्ट गंप का किरदार सुरस्टार टॉम हैंक्स ने प्ले किया था। इसके रीमेक में आमिर खान के अपोजिट करीना कपूर हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस दौरान आमिर ने दर्शकों सेइस फिल्म को बॉयकॉट न करके देखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *