एडवांस बुकिंग में ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने ‘रक्षा बंधन’ से बाज़ी मारी

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ कल रिलीज़ हो रही है। ‘फॉरेस्ट गम्प’ की ऑफिशल हिन्दी रीमेक ने दर्शकों के बीच हलचल का माहौल बना दिया है। ‘फॉरेस्ट गम्प’ में टॉम हैंक्स ने मुख्य किरदार निभाया था।

एडवांस बुकिंग में 'लाल सिंह चड्ढा' ने 'रक्षा बंधन' से बाज़ी मारी

फिलहाल आमिर खान इस फिल्म के प्रमोशन में एड़ी छोटी का ज़ोर लगा चुके हैं। अद्वैत चंदन की इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म रिलीज़ होने से कुछ दिनों पहले से सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बॉयकॉट की कोशिश भी की गई। ऐसे में आमिर खुद आगे आये और दर्शकों से इसे देखने की अपील की। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।

आमिर खान के पुराने बयान को लोग याद करते हुए इस फिल्म के बॉयकॉट की बात की गई है। जिसमें उन्होंने असहिष्णुता को लेकर बयान दिया था और कहा था कि अब उनकी वाइफ को इस देश में डर लगने लगा है।
बता दें कि आमिर की यह फिल्म अक्षय कुमार स्टारर ‘रक्षा बंधन’ से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो रही है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *