न्यूजीलैंड में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

 

टोलोगा बे। न्यूजीलैंड का तटीय इलाका नार्थ आइलैंड गुरुवार रात 7.1 तीव्रता के भूकंप से थर्रा उठा। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा है कि गिसबोर्न तट से 169 किलोमीटर दूर समुद्र में 30 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र था।

new-zealand

भूकंप के बाद न्यूजीलैंड के लोगों ने ट्विटर पर तेज झटकों की जानकारी दी। यूएस नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर ने भूकंप के करीब एक घंटे बाद सुनामी की चेतावनी जारी की। साथ ही कनाडा और अमेरिका के तटीय इलाकों में रहने वाले नागरिकों से अलर्ट रहने को कहा। एक दिन पहले इसी क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने पहले 7.2 तीव्रता का भूकंप आने का ऐलान किया था, लेकिन इसे बाद में 7.1 किया गया। चिली की नौसेना ने भी भूकंप के तेज झटके आने की बात कही है, लेकिन कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है।

भूकंप के बाद न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप समूह टोलोगा बे के नागरिकों से तटीय इलाका छोड़कर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने को कहा गया है। रेडियो न्यूजीलैंड का कहना है कि सुनामी के खतरे के मद्देनजर आपात कदम उठाए जा रहे हैं।  गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में 2011 में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 185 लोग मारे गए थे। विशेषज्ञों के मुताबिक, न्यूजीलैंड में हर साल 15 हजार भूकंप के झटके आते हैं, जिनमें से महज 150 बड़ी तीव्रता के होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *