अमरीका के कैनेडी स्पेस सेंटर में धमाका

अमरीका के फ्लोरिडा राज्य के कैनेडी स्पेस सेंटर में धमाका हो गया है। धमाका लॉन्च पैड पर हुआ जहां स्पेसएक्स कंपनी एक रॉकेट लॉन्च करने जा रही थी। धमाके की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। यह भी मालूम नहीं है कि इस धमाके में कोई हताहत हुआ है कि नहीं। सेंटर के परिसर से भारी मात्रा में धुंआ निकलता दिखाई दे रहा है। नासा का कहना है कि स्पेसएक्स कंपनी रॉकेट की जांच कर रही थी जो कि इस सप्ताह के अंत में एक सैटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाने वाली थी। स्पेसएस ने अपने बयान में कहा है कि,’ यह धमाका ”अनियमितता” के कारण हुआ है। इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है।’ धमाका इतना असरदार था कि कई मील तक इमारतें हिल गईं। स्पेसएक्स कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक रसद ले जाने के लिए फ़ैलकन-9 रॉकेट का इस्तेमाल करती है।

florida

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *