न्यूजीलैंड में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभियान शुरू

वेलिंगटन। प्रशांत महासागरीय देश न्यूजीलैंड के भूकंप प्रभावित दक्षिणी द्वीप से सैकड़ों पर्यटकों और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का अभियान आज शुरू कर दिया गया। New Zealand

न्यूजीलैंड के आपात सेवा और रक्षाकर्मियों ने सैकड़ों पर्यटकों और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना शुरू कर दिया है। न्यूजीलैंड संयुक्त बलों के कार्यवाहक कमांडर डेरेयन वेब ने टीवीएनजेड को बताया को बताया कि रक्षा बलों के चार हेलीकॉप्टरों ने आज सुबह प्रभावित क्षेत्र के लिए उड़ान भरी और नौसेना के जहाज भी क्षेत्र की तरफ रवाना हुए है। उन्होंने बताया कि आज हमारी प्राथमिकता हेलीकॉप्टरों के जरिये अभियान चलाना है।

New Zealand
इस अभियान के जरिये करीब 200 पर्यटकों और निवासियों को भूकंप प्रभावित क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जायेगा। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 1200 पर्यटक फंसे हुए है। अन्य आपात सेवा विभाग के कर्मी भी प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रहे है।
www.naqeebnews.com

# New Zealand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *