न्यूजीलैंड के कप्तान विलियम्सन ने शेयर की बेटी के जन्म की खबर

क्राइस्टचर्च 16 दिसंबर : न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पिता बन गए हैं। विलियमसन की पत्नी ने एक पुत्री को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी विलियमसन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी साथ ही उन्होंने अपनी नवजात बच्ची की तस्वीर भी साझा की है।

इंस्टाग्राम पर फोटो डालने के साथ विलियमसन को बधाईयों का तांता लग गया है। विलियमसन की इस पोस्ट पर एक घंटे में 2.5 लाख से अधिक लाइक मिल गए थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में विलियम्सन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 251 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस टेस्ट के बाद विलियमसन पितृत्व अवकाश के चलते स्वदेश वापस लौट गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *