दिल का दौरा पड़ने से कुंडली बॉर्डर पर एक और किसान की मौत

सोनीपत, 16 दिसंबर : केंद्र सरकार से तीन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे एक और किसान की दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को मौत हो गई।

कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसान की मौत कुंडली बॉर्डर पर हुई। बॉर्डर पर लगातार तीन दिन में तीन किसानों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक़ पटियाला जिला पंजाब के भातसो गांव निवासी 62 वर्षीय किसान पाला सिंह की आज अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके सीने में तेज दर्द उठने के बादउनकी मौत हो गई।

पाला सिंह पिछले कई दिनों से अपने कई साथियों के साथ कुंडली बॉर्डर पर धरने पर थे। पीड़ित के साथियों ने मामले की जानकारी कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसान की मौत दिल का दौरा पड़ने से होनी प्रतीत होती है। बाकी पोस्टमार्टम से तस्वीर साफ हो जाएगी। इससे पहले भी गांव बरोदा के किसान अजय की मौत हो चुकी है। दो दिन पहले ही पंजाब के जिला मोगा के गांव भिंडर कलां के मक्खन खान की भी जान चली गई थी। मंगलवार को किसान गुरमीत सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि पाला सिंह की भी दिल का दौरा पड़ने आज मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *