कोहरे और बर्फीली हवाओं के बीच हुआ उत्तर भारत में नए साल का स्वागत

नए साल के जोश की गर्मी और मौसम में पारे की गिरावट एक दूसरे से टक्कर लेते दिखे। शीतलहर और कोहरे के बीच उत्तर भारत में नए साल का स्वागत हुआ। शीतलहर के चलते पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में तापमान कमी बनी हुई है। राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के क्षेत्रों में ठण्ड और कोहरे का प्रकोप बना हुआ है उसके बावजूद कोरोना की दहशत त्याग कर इस बार लोगों ने जमकर नए साल का स्वागत किया।

कोहरे और बर्फीली हवाओं के बीच हुआ उत्तर भारत में नए साल का स्वागत

हालांकि उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया था कि नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड से होगा। ऐसे में लोगों ने घरों में रहकर या बारे जाकर नए साल का स्वागत किया। इस अवसर पर पर्यटन भी खूब बढ़चढ़ कर और उत्साह के साथ देखने को मिला। लगभग सभी पर्यटन स्थलों, होटल और रेस्टोरेंट में फुल बुकिंग की परिस्थितियां थी। ये बुकिंग काफी पहले से करा ली गई थीं। विभाग ने बताया कि नए साल के पहले दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अन्य राज्यों में शीतलहर चलने का अनुमान है।

उत्तर भारत में पहाड़ों में बारिश के आसार नहीं है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ दूरहोने के कारण है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन ऐसी ही परिस्थितियां बरक़रार रहेंगी। आने वाले 6 दिनों तक घना कोहरा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 6 दिनों का येलो अलर्ट भी जारी किया है। साल के पहले दिन न्यूनतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवा चलने से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। शीतलहर चलने का भी पूर्वानुमान है। हिमालय से बर्फीली हवाएं उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी लाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *