कियारा और सिद्धार्थ जैसलमेर पैलेस में मनाएंगे अपनी शादी का जश्न

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की शादी की खबरों की चर्चा हो रही है। उनकी ये शादी राजस्थान में होने के समाचार मिल रहे हैं।

कियारा और सिद्धार्थ जैसलमेर पैलेस में मनाएंगे अपनी शादी का जश्न

कियारा और सिद्धार्थ की शादी की तारीख 6 फरवरी बताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल डेट नहीं आई है। ये खबर भी सूत्रों से मिली है कि शादी जैसलमेर पैलेस होटल में होगी। इस बारे में भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैमगर जैसलमेर पैलेस का ये होटल किले नुमा और बेहद लग्जरी है।

इससे पहले दिसंबर 2021 में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सवाई माधोपुर में शादी की रस्मे की थीं। होटल में सबकुछ बेहद रॉयल अंदाज में होगा। बताया जा रहा कि इस होटल में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम है। फ्री वाईफाई, फोन, एसी कमरे और मेहमानों के स्वागत का ट्रेडिशनल स्टाइल हर किसी को भाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मेंहदी, हल्दी और संगीत के प्री-वेडिंग फंक्शन 4-5 फरवरी को होंगे, जबकि शादी 6 फरवरी को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *