मोनिका और क्लिंटन के संबंधों से जुड़े नए रहस्योद्घाटन

व्हाइट हाउस की पूर्व कर्मचारी, मोनिका लेविंस्की के अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ संबंधों से संबंधित नई बातें सामने आई हैं।

मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1995 में व्हाइट हाउस में इंटर्नशिप करने आई मोनिका लेविंस्की और अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के बीच अवैध संबंधों की घटना को वर्षों बीत जाने के बाद एक बार फिर यह बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल चर्चा में है।

 

ख़बरों के मुताबिक़ मोनिका लेविंस्की और बिल क्लिंटन के संबंधों से जुड़ी कुछ नई बातें सामने आई हैं। इस बार मोनिका और क्लिंटन के संबंधों पर से पर्दा उठाने वाले कोई और नहीं हैं बल्कि स्वयं मोनिका के माता पिता हैं जिन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर इस बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल के बारे में कुछ बोला है।

मोनिका लेविंस्की के माता पिता ने भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और अपनी बेटी मोनिका लेविंस्की के संबंधों के बारे में कुछ नए रहस्योद्घाटन करते हुए बताया है कि वह इस बात पर बहुत ख़ुश थे कि उनकी बेटी को इंटर्नशिप के लिए व्हाइट हाउस में जगह मिली है। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार इस बात से भी काफ़ी प्रसन्न था कि मोनिका ने बहुत ही कम समय में देश के राष्ट्रपति की इतनी विश्वसनीय हो गई है।

मोनिका के माता पिता के अनुसार उनकी ख़ुशी ज़्यादा दिनों तक बाक़ी नहीं रही और मोनिका के क्लिंटन के साथ अवैध ख़बरों ने उनकी सभी ख़ुशियों पर पानी फेर दिया और देखते ही देखते इन ख़बरों ने उनके परिवार की स्थिति को पूरी तरह बदल कर रख दिया। मोनिका के माता पिता से जब यह पूछा गया कि आप इतने दिनों तक क्यों चुप रहे तो उन्होंने बताया कि एफ़बीआई ने मोनिका को यह धमकी दी थी कि अगर उसने इस संबंध में विवरण देने में आना कानी की तो उसकी मां को 27 वर्षों की जेल की सज़ा हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस धमकी के बाद पूरा परिवार बहुत डर गया था जिसके कारण चुप्पी साधने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *