विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर अध्यादेश के लिए सांसदों को मजबूर करेगी

राम मंदिर मुद्दे पर हिन्दू संगठन मुखर हो गए हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माम की मांग एकाएक जोर पकड़ गई है। मुरादाबाद समेत प्रदेश भर में शंखनाद रैली का ऐलान विहिप ने किया है। विहिप ने कहा कि सांसद सदन में अध्यादेश लाएं। सांसद जबाव दें वह इससे बच नहीं सकते।

सांसदों को ज्ञापन दिया जाएगा और उनसे कहा जाएगा कि वह सदन में इसे रखें। विहिप का मकसद है कि आगामी संसद सत्र में अध्यादेश लाकर मंदिर का निर्माण करवाया जा सके। जिला स्तर पर प्रदेश भर में शंखनाद रैली होगी। मुरादाबाद के अगवानपुर स्थित किसान इंटर कालेज में शंखनाद रैली 25 को होगी। विहिप नेताओं ने इसका ऐलान कर दिया है। इस रैली में मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री गो रक्षा विभाग खेम चंद्र शर्मा होंगे।

 

 

रैली की तैयारियों का जायजा लेने आए मेरठ प्रांत के सह मंत्री यशपाल सिंह पहुंचे। संघ कार्यालय गांधी नगर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपना रुख स्पष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। उन्होने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अब नहीं तो कब होगा। राम मंदिर को बनवाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद ने शंखनाद रैली का आयोजन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *