बुधवार को आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च की। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच में इनिंग्स ब्रेक के दौरान भारत की नई जर्सी का अनावरण किया।

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भारतीय टीम की नई जर्सी को लॉन्च किया। किट प्रोवाइडर एडिडास की ओर से रोल आउट की गई डार्क ब्लू और बोल्ड ऑरेंज शेड वाली जर्सी के लॉन्च के समय बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया भी उपस्थित रहे।
याद दिला दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिसका फाइनल 8 मार्च को खेला जाना है। अब रोहित शर्मा आगामी टी20 विश्व कप के ब्रांड एंबेसडर हैं। भारत को बतौर कप्तान टी20 विश्व कप खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट से रिटायर हो गए हैं।
इस मौके पर रोहित शर्मा ने कहा, “हमने साल 2007 में अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था। इस फॉर्मेट में अगला खिताब जीतने के लिए हमें 15 साल से ज्यादा लंबा इंतजार करना पड़ा। यह एक लंबा सफर रहा है, जिसमें बहुत सारे उतार-चढ़ाव आए, लेकिन फिर से ट्रॉफी उठाकर बहुत अच्छा लगा।”
बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप 2025 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। इन टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ग्रुप-ए में पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड और नामीबिया से मुक़ाबला करेगी।
7 फरवरी को टीम इंडिया मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए से मुक़ाबला करेगी। इसके बाद 12 फरवरी को टीम इंडिया दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के साथ खेलेगी।
शेड्यूल के मुताबिक़, भारत कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को पाकिस्तान से मुक़ाबला करेगा। उसके बाद 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा ।
रोहित भारत में होने वाले इस वर्ल्ड कप भारत को रोमांचक टूर्नामेंट बताया है। उन्होंने टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए यह यकीन जताया है कि हर कोई टीम इंडिया के साथ होगा और उसे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए सपोर्ट करेगा।
