मुंबई में एनसीबी का दो जगहों पर छापा

मुंबई15 जनवरी : मादक पदार्थ मामलों की जांच रही नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने आज मुंबई में दो स्थानाें पर छापा मारा।

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ से मिली जानकारी के बाद ये छापा मारा गया। अभिनेता अर्जुन रामपाल उनकी प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से पहले ही एनसीबी ने पूछताछ कर चुकी है।

इससे पहले ब्यूरो ने मुंबई के बांद्रा और खार में छापे मारे थे और ब्रिटेन के नागरिक करण सजनानी और रहीला फर्नीचरवाला, एक बॉलीवुड अभिनेत्री की पूर्व प्रबंधक और उसकी बहन शाइस्ता फर्नीचरवाला को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *