बीजेपी छोड़ने के बाद क्या कपिल का शो भी छोड़ेंगे सिद्धू!

 

 

नवजोत सिंह सिद्धू के राज्यसभा (बीजेपी) से इस्तीफा देने के साथ ही कहा जा रहा है कि वह कॉ़मेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ भी छोड़ सकते हैं। अगर सिद्धू कपिल का शो छोड़ते हैं कि तो उनके शो पर काफी नकारात्मल प्रभाव पड़ेगा क्योंकि सिद्धू ‘द कपिल शर्मा शो’ की टीम का अहम हिस्सा हैं।

sidhu-and-kapil

वह कपिल के पिछले शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में भी उनकी टीम का खास हिस्सा थे।

बता दें कि नवजोत ने राज्यसभा की सदस्यता और उनकी पत्नी नवजोत कौर ने पंजाब में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवजोत सिंह अगर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करते हैं तो पार्टी उन्हें सीएम कैंडिडेट भी बना सकती है।

इसी के मद्देनजर यह माना जा रहा है कि अगर वह सीएम कैंडिडेट के लिए अप्लाई करते हैं तो राजनीति में बढ़ी उनकी सक्रियता की वजह से वह शो को उतना वक्त नहीं दे पाएंगे।

‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की टीम में फिल्हाल नवजोत सिंह सिद्दू के अलावा सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा, अली असगर, सुनील ग्रोवर और सुमोना चक्रवर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *