कुदरत ने इन मेंढको को दी है अंधेरे में चमकने की अद्भुत शक्ति

जयपुर। दुनिया में बहुत ही विचित्र जीव जंतु पाए जाते हैं इंसान तो अभी तक आधे जीवों के बारे में भी नही जानता है। लेकिन वो इनकों जाननें कि कोशिश हमेशा करता रहता है।

इसी कोशिश में जीव विज्ञान अनुसंधानकर्ता निरंतर इसी प्रयास करते रहते हैं। जैसा की हम जानते है कि मेढक एक उभयचर प्राणी है, जो जल और थल दोनों वातावरणों में जीवित रहने की विशेषता रखता है। आपको बता दे कि मेंढक की जितनी भी प्रजातियां अब तक खोजी गई हैं। उनमें प्रकृति की अपनी अपनी एक खूबी हैं।

इसी की दिशा में शोधकर्ताओं ने फ्रॉग की एक अनोखी प्रजाति को खोजी है और वो ऐसी विशेषता रखती है कि जिसकी आप उम्मीद भी नहीं कर सकते है। आपको बता दे कि वैज्ञानिकों ने अंधेरे में चमकने वाले मेंढकों की एक नई प्रजाति को ढूंढा हैं। वैज्ञानिकों को ये मेंढकों की प्रजाति दक्षिणी अमेरिका के अर्जेंटीना क्षेत्र में खोजा गया हैं। वैज्ञानिक ने बताया कि इनके शरीर पर हरे, पीले और लाल रंग के छीटें पाए जाते हैं और ये प्रकाश में ये रंग पोल्का डॉट्स की तरह ही नजर आते हैं। लेकिन जैसी ही अंधेरा होता है फिर ये गहरे नीले और हरे रंग की रोशनी में चमकने लगते हैं।

जब शोधकर्ताओं ने इसका परिक्षण किया तो उसमें पराबैंगनी किरणों से युक्त एक फ्लैशलाइट से इन मेंढकों पर रोशनी फेंकी तो उस रोशनी से लाल रोशनी की जगह उनके शरीर से गहरे हरे और नीले रंग का प्रकाश परावर्तित होने लगा।जैसा कीहम जानते है कि ये अनोखे मेंढक पेड़ों पर निवास करते हैं। आपको जानकारी दे दे कि कम तरंगदैर्ध्य पर प्रकाश को अवशोषित करने और लंबे तरंगदैर्ध्य पर उसे परावर्तित करने की यह प्रक्रिया वैसे तो रेडियम जैसे पदार्थों में पाई जाती हैं। प्रकृति में ये विशेषता जीवों के अंदर यह प्रक्रिया बहुत ही कम पाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *