मधुबाला की बायोपिक के लिए सामने आया इस साउथ की एक्ट्रेस का नाम

एक बार फिर से मधुबाला की बायोपिक को लेकर चर्चाएं सामने आ रही हैं। लेकिन इस बार इस किरदार के लिए जो नाम सामने आया है, वह साउथ से है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, खबर मिली थी कि ‘धुरंधर 2’ की अभिनेत्री सारा अर्जुन से फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। लेकिन अब इसमें एक नया अपडेट सामने आया है। इस भूमिका के लिए जिस साऊथ इंडियन अभिनेत्री से संपर्क किया गया है वह ‘लोका चैप्टर 1’ की एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन हैं।

फ़िल्मी ख़बरों में कहा गया है कि मधुबाला की भूमिका निभाने के लिए सारा अर्जुन को नहीं बल्कि कल्याणी प्रियदर्शन को संपर्क किया गया है। कल्याणी प्रियदर्शन की बढ़ती लोकप्रियता, उनकी मासूमियत और पर्दे पर दिखने वाला आकर्षण उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त बनाता है।

यह बायोपिक भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक को भव्य ट्रिब्यूट देने के किए बनाई जा रही है। लोका की सफलता के बाद इस फिल्म के निर्माता कल्याणी को लेने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

अपने दौर में और आज भी सुंदरता की मिसाल बनी अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक का निर्देशन जसमीत के रीन करेंगे। उन्होंने इससे पहले आलिया भट्ट, शेफाली शाह और विजय वर्मा की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का निर्देशन किया था।

गौरतलब है कि कल्याणी एक मज़बूत फ़िल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। वह फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी हैं। उन्होंने 2017 में अखिल अक्कीनेनी के साथ फिल्म ‘हेलो’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फ़िल्मी सफर में उन्होंने ‘चित्रलहरी’, ‘रणरंगम’, ‘वरणे अवश्यामुंड’, ‘मानाडू’, ‘थल्लुमाला’, ‘वर्षंगलक्कू शेषम’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। कल्याणी को बड़ी सफलता पिछले साल आई फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1’ से मिली।

कल्याणी प्रियदर्शन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके आगामी प्रोजेक्ट में भुवनेश अर्जुनन निर्देशित, ‘जीनी’ है। इस फिल्म में रवि मोहन, वामिका गब्बी और कीर्ति शेट्टी भी हैं। इसके अलावा कल्याणी के रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘प्रलय’ में भी होने की ख़बरें हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *