शाहरुख खान की जवान से नागपुर पुलिस को मिला साइबर फ्रॉड अवेयरनेस का मंत्र

नागपुर सिटी पुलिस ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का पोस्टर साझा करते हुए जागरूकता फैलाने का प्रयास किया है। इस पोस्टर में शाहरुख खान फिल्म में निभाये गए 5 अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान की जवान से नागपुर पुलिस को मिला साइबर फ्रॉड अवेयरनेस का मंत्र

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ आज रिलीज़ हो रही है। जहां फिल्म को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेन्ट पीक पर है वहीँ नागपुर पुलिस भी इस फिल्म से काफी प्रभावित नजर आ रही है।

नागपुर पुलिस को फिल्म ‘जवान’ के बहाने लोगों में साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता फैलाने का मंत्र मिल गया है। नागपुर सिटी पुलिस ने अपने ऑफिशियल एक्स प्लेटफार्म पर एक पोस्ट साझा की है।

इस पोस्ट में शाहरुख खान फिल्म ‘जवान’ के पोस्टर में अभिनीत 5 अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं। साथ ही यहाँ कैप्शन में लिखा है- ‘जब आप ऐसे पासवर्ड्स रखते हो न, तो कोई भी फ्रॉडस्टर टिक नहीं सकता।’

नागपुर पुलिस का इस पोस्टर के साथ साझा किया गया पोस्ट लोगों को हैरान कर रहा है। इसपर जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं।

बताते चलें कि शाहरुख खान की एक्शन रोमांटिक फिल्म ‘जवान’ आज ही रिलीज हो रही है। फिल्म में किंग खान के कई रूप नज़र आएँगे। शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म में नयनतारा, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *